Advertisement

Breaking

Advertisement

Wednesday, February 19, 2025

नवागत बीआरसी गोविन्द माली ने किया पदभार ग्रहण

भानपुरा: जनपद शिक्षा केंद्र भानपुरा में ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक के पद पर आज गोविन्द माली द्वारा पदभार ग्रहण किया गया| पदभार ग्रहण करने के बाद शास. मॉडल स्कूल परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गरोठ भानपुरा क्षेत्र के विधायक महोदय के प्रतिनिधि के रूप में गोपाल सिंह सिसोदिया, शास. मॉडल स्कूल प्राचार्य कारुलाल कोयल, उपस्तिथ रहे | स्वागत समारोह में भानपुरा जनपद शिक्षा केंद्र के समस्त पदस्थ कर्मचारी उपस्तिथ रहे | भानपुरा प्रायवेट विद्यालय संगठन भानपुरा के अध्यक्ष कमल माली के नेतृत्व में संगठन के सभी पधाधिकरियो एवं विद्यालय संचालको के द्वारा नवागत बीआरसी महोदय गोविन्द माली का भव्य स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment