Advertisement

Breaking

Advertisement

Monday, December 30, 2024

नील गाय के हमले से महिला की मौत

गरोठ। थाना क्षेत्र के गांव बोलिया में रविवार को नीलगाय के हमले से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल महिला को परिजन गरोठ चिकित्सालय ले गए ।जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतिका को पोस्टमॉर्टम के लिए इंदिरा गांधी शासकीय अस्पताल लाया गया है। जहां पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

 दरअसल, बोलिया गांव निवासी महिला मांगी बाई पति संजय माली रविवार सुबह शौच के लिए गई थी। इस दौरान नील गाय ने मृतिका बाई पर जानलेवा हमला कर दिया था। घायल होने पर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।गरोठ क्षेत्र में आए दिन नीलगाय और रोजगारों से जन जीवन परेशान है। कई बार दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती है, लेकिन इस बार तो नील गाय के हमले ने महिला की जान ले ली। इस समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्र को लोगों का कहना है कि राज्य स्तर पर कोई नीति बने और नीलगायों से निजात मिले। नीलगाय और रोजगारों से क्षेत्र के किसान बहुत परेशान है। जिनकी फसले नीलगायों के हमले से चौपट हो रही हैं।पीएम के लिए आए साथ पति संजय माली बताते हैं कि मेरी पत्नी रोज सवेरे 4 बजे उठ जाती है, पास के खाल में शौच के लिए गई थी। काफी देर हो गई, नहीं आए तो हम लोग खाल की तरफ गए। जहां लोगों ने बताया कि उसके ऊपर नीलगाय (रोजड़ा) ने हमला कर दिया। जिसे हम उपचार के लिए गरोठ चिकित्सालय ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत जोशी बताते हैं कि शुरूआती सूचना पर हम पीएम के लिए गरोठ चिकित्सालय आए हैं। पीएम के बाद मर्ग कायम कर आगे की जांच की जाएगी। नीलगाय के हमले में महिला की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आ रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद डेड बॉडी पर चाकू जैसे निशान दिखाई दिए हैं। जिस पर पुलिस और एफएलएस की टीम जांच करेगी। मायके पक्ष के लोग हत्या के आरोप लगा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment