Advertisement

Breaking

Advertisement

Friday, December 1, 2023

माही न्यूज का एग्जिट पोल पांचों राज्यों का रुझान एक साथ किसकी होगी सरकार।

माही न्यूज का एग्जिट पोल पांचों राज्यों का रुझान एक साथ किसकी होगी सरकार साहिल अगवान के साथ मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ, जबकि तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। बता दें कि गुरुवार की देर शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार 77.15 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। याद रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और अब सभी को तीन दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसी दिन नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। आप सभी एग्जिट पोल देख चुके हो मगर माही न्यूज का एग्जिट पोल अभी बाकि है। जहा सारे न्यूज चैनल कमल खिला रहे हैं। वही माही न्यूज का चुनावी सफर का सर्वे कुछ और ही इसारा कर रहा है। इससे पहले भी माही न्यूज ने कई सर्वे बताएं है जो एकदम सटीक बैठे हैं। अब इतने सारे सर्वे के साथ माही न्यूज का थोड़ा अलग सर्वे थोड़ा सा चेलेंचिग जरूर है। मगर माही न्यूज आप तक वो ही पहुंचा रहा है जो चुनावी सफर में माही न्यूज के पास आया है। हमारे प्रदेश की बात से पहले हम अन्य 4 राज्यो की बात कर लेवे ताकि मध्य प्रदेश का सर्वे हम विधानसभा तक की बात करेगे। सबसे पहले अगर छत्तीसगढ़ की बात करे तो यह टोटल 90 सीट है और बहुमत के लिए 45 सीटे की आवश्कता है। यह से कांग्रेस को 45 से 55 सीटे मिलने का अनुमान है। तो वही भाजपा को 35 से 44 सीटे मिल सकती है। अन्य को 0 से 7 सीट मिलने का अनुमान है। यह 2018 के मुकाबले भाजपा की स्थति सुधरी है माही न्यूज के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। वही अगर राजस्थान की बात की जाए तो यहां पर कुल टोटल 200 विधानसभा सीटे हैं और बहुमत के लिए 100 सीटों की आवश्यकता लगती है। यहां से कांग्रेस को 90 से 102 सीटे मिलने का अनुमान है वहीं भाजपा को 91 से 103 सीटे मिल सकती है आने की बात करें तो 9 से 15 सीटे अन्य के खाते में जा सकती है। राजस्थान में निर्दलीयों या अन्य पार्टी के भरोसे रह सकती है सरकार
अगर तेलंगाना की बात करें तो यहां टोटल विधानसभा की 119 सिम और बहुमत के लिए 60 सीटों की आवश्यकता पड़ती है। कांग्रेस बीआरएस की सत्ता को चुनौती देती नज़र आ रही हैं। माही न्यूज के एग्जिट पोल में बीआरएस को 38-54 सीटें, कांग्रेस को 49-65 सीटें, भाजपा को 5-10 सीटें, मीम को 5 से 7 और अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है। वही बात करें अगर मिजोरम की तो यहां टोटल 40 सीट है और बहुमत के लिए 20 सीटों की आवश्यकता पड़ती है यह से एमएनएफ को 15 से 18 सीट मिलने का अनुमान है, कांग्रेस 2 से 6 सीटे मिल सकती हैं वही भाजपा 0 से 2 सीट अनुमान है, जेडपीएम 12 से 16 सीटे मिलने का अनुमान है, माही न्यूज के सर्वे के अनुसार मिजोरम में किसी भी पार्टी पूर्ण बहुमत नहीं मिल रहा है। अब बात करें अपने प्रदेश मध्य प्रदेश की तो यह टोटल 230 सीटे है। और बहुमत का अकड़ा 116 है। यह से कांग्रेस को 108 से 118 सीटे मिलने का अनुमान है, वही भाजपा को 100 से 111 सीटे ही मिलने का अनुमान है वही अन्य को 1 से 10 सीटे मिल सकती है। अगर कांग्रेस यह जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई तो अन्य पार्टी के ऊपर होगा सारा खेल किस की बनेगी सरकार। माही न्यूज के इस सर्वे के बाद देखे किस जिले में कितनी सीटे भाजपा और कांग्रेस को अगली खबर जिले वार उसके बाद विधानसभा वार बने रहे माही न्यूज के साथ

स्टार हैल्थ इंश्योरेंस के अभिकर्ता बनने के लिए संपर्क करे साहिल अगवान 8305554979

No comments:

Post a Comment