Advertisement

Breaking

Advertisement

Saturday, March 11, 2023

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की तमाम अटकलों पर आज लगा विराम विपिन जैन मंदसौर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त

मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की तमाम अटकलों पर आज विराम लग गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के द्वारा विपिन जैन को मंदसौर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। विपिन जैन लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे।वर्ष 2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वे दलौदा ग्राम पंचायत में सरपंच रहे। गांव में बेहतरीन विकास के लिए विपिन जैन को पंचायतीराज शशक्तिकरण और अन्य पुरस्कारों से पुरस्कृत भी किया गया। कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश में विपिन जैन को मंदसौर जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
विपिन जैन मंदसौर विधानसभा से टिकट की दौड़ में लगे थे, लेकिन संगठन ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया है।

No comments:

Post a Comment