मंदसौर। 14 मार्च से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। रविवार देर रात जिले के अधिकांश क्षेत्रों में खूब बादल बरसे। सुबह भी शहर समेत जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। बेमौसम हुई बारिश से तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है।
रविवार रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार से बारिश के आसार खत्म हो जाएंगे। सप्ताह के अंत तक गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार साउथ -ईस्ट राजस्थान में 14 मार्च से एक सिस्टम एक्टिव था इसके बाद 16 मार्च को और सिस्टम एक्टिव हो गया। ठंडी गर्म हवाओं के मिश्रण से तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलवृष्टि हुई।मौसम विशेषज्ञों ने 20 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है। जिले में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
इसके बाद मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा।शनिवार शाम को मंदसौर विधानसभा के नगरी कचनारा आक्या सहित कुछ गांवो में जमकर ओलावृष्टि और बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में गेहूं, चना, मसूर, इसबगोल समेत अन्य फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है।कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने फसलों का सर्वे शुरू कर दिया है, लेकिन किसानों ने बिना सर्वे मुआवजे की मांग की है।
उधर, विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने भी ट्वीट कर बिना सर्वे किसानों को मुआवजा देने की मांग की है, लेकिन अधिकारियों ने इस मांग को खरिज करते हुए सर्वे के बाद ही मुआवजा राशि मिलने की बात कही है।

No comments:
Post a Comment