Advertisement

Breaking

Advertisement

Monday, March 20, 2023

विपिन जैन कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद संभालेंगे, पार्टी मनाएंगी लोकतंत्र सम्मान दिवस

मंदसौर। नव नियुक्त जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन जैन सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण एवं लोकतंत्र सम्मान दिवस समारोह में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने बताया कि कल 20 मार्च सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन पदभार ग्रहण करेंगे।

गांधी चैराहा जिला कांग्रेस कार्यालय में सुबह 11 बजे भव्य समारोह में पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुसार कमलनाथ सरकार के मुख्यमंत्री पद से मंत्रियों की तारिख 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। पूर्व मंत्री एवं इंदौर, उज्जैन संभाग प्रभार सज्ज सिंह वर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभार कुलदीप इंदौरा एवं जिला कांग्रेस प्रभार मुजीब कुरेशी समेत कई वरिष्ठ नेतागण सदस्यता में भागीदारी करेंगे।

No comments:

Post a Comment