
इनके पैर जहां-जहां पड़े, वहां-वहां किसान बर्बाद हुआ है। जब से मुख्यमंत्री ने सत्ता संभाली तब से ही किसानों पर विपदा आ रही है। कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते 2019 में जिले में बाढ़ आई थी, तब किसानों को तत्काल मुआवजा दिया गया था।

उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में ओलावृष्टि हुई है। ये भोपाल में सामने आएंगे और कहेंगे किसान भाइयों हमने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है, लेकिन किसानों के हाथ कुछ नहीं आएगा। श्री वर्मा ने सीएम के टाइगर अभी जिंदा है, वाले बयान पर भी तंज कसा। बोले- ईश्वर ने इंसान बनाया है और ये जानवर बनने पर तुले हुए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल सहित अन्य नेताओं के बीच गुटबाजी नजर आई। मंच से नवकृष्ण पाटिल भी अपना पद जाने से खिन्न नजर आए। उन्होंने उन्होंने सज्जन सिंह वर्मा से कहा कि चुनाव में मनसा का टिकट मंदसौर मत कर देना नहीं तो पिछली बार की तरह फिर हार जाएंगे। जिले की गरोठ विस से टिकट की दावेदारी कर रहे दुर्गेश पटेल ने शक्ति प्रदर्शन किया श्री पटेल सैकडो कार्यकर्ता के साथ शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल हुए। वही सुवासरा से राकेश पाटीदार भी अपने कई कार्यकर्ता के साथ शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment