मंदसौर के काका गाडगिल सागर डैम में पानी की कमी के कारण किसान परेशान हैं। जलसंसाधन विभाग ने उन्हें चौथी बार सिंचाई के लिए पानी देने से मना कर दिया है।
विभाग के एसडीओ संजय कोहद ने पानी की कमी का हवाला देते हुए नहर में पानी छोड़ने से इंकार किया। इससे मल्हारगढ़ के काचरिया देव, चंदवासा, बरखेड़ा देव, देवीपुरा और चंगेरी क्षेत्र के किसान प्रभावित हुए हैं।
पानी नहीं मिला, तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी' किसानों का कहना है कि पिछले महीने क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता के पत्र पर डैम का पानी नदी में छोड़ दिया गया था, जिससे सिंचाई के लिए पानी की कमी हो गई। किसानों का कहना है कि अगर ये पानी नदी में नहीं छोड़ा जाता, तो आज उनकी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होता। किसानों ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से भी मदद की अपील की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि अगर जल्दी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला, तो फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी।

No comments:
Post a Comment