Advertisement

Breaking

Advertisement

Monday, February 24, 2025

भा.ज.पा जिलाअध्यक्ष श्री दीक्षित पहुँचे माँ दुधाखेडी के दरबार

भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित रविवार को गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम प्रवास पर रहे। दीक्षित ने  रविवार को क्षेत्र के चमत्कारी प्रसिद्ध आरोग्य धाम श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ.मनुप्रिया विनीत यादव,युवा नेता कमल हटवाल,  के साथ पहुँचकर माँ दुधाखेडी के दर्शन,पूजा अर्चना आरती उतारकर धर्म पुण्य लाभ प्राप्त किया।आपने मंदिर परिसर मे स्थित  कक्ष मे विराजित देव देवी शक्तियों एवं नाथ योगी संप्रदाय आराध्य  गुरु गोरक्षनाथ जी के दर्शन लाभ प्राप्त कर जिलावासियों की खुशहाली की कामना की।माताजी मंदिर पुजारी परिवार की और से युवा मुख्य पुजारी आत्मा राम योगी ,घनश्याम नाथ योगी ने माँ की चुनर,श्री फल भेंट कर सम्मान किया भक्तों एवं ब्राह्मण समाज की और से मंदिर रात्रि सशस्त्रधारी कर्मचारी पं.ब्रजेश शर्मा ने  पुष्पहारो से माल्यार्पण कर दीक्षित का स्वागत, अभिनंदन किया।इस अवसर पर गरोठ भा.ज.पा मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान, भैंसोदा पूर्व मंडल अध्यक्ष  सौदान सिंह गुर्जर,नगर परिषद भैंसोदा उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा,  नगर परिषद शामगढ़ पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सोनी,अरविंद भील ठाकुर भैंसोदा,  ग्राम पंचायत बाबुल्दा सरपंच कारूलाल पाटीदार, उप सरपंच राजू टेलर, भूपेंद्र चौहान, ग्राम पंचायत रायपुरिया सरपंच तूफान केवट,स्थानीय युवा नेता पिंटू पाटीदार दुधाखेडी एवं मंदिर परिसर मे स्वास्थ लाभ ले रहे मरीजों के परिजन भक्तों, माताओं बहिनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment