Advertisement

Breaking

Advertisement

Thursday, January 9, 2025

पूर्व विधायक कि छठी पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की विधायक नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ कई प्रमुख पदों पर रहे

मंदसौर जिले में भाजपा के कद्दावर नेता व गरोठ-भानपुरा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय राधेश्याम मांदलिया कि छठी पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वर्गीय राधेश्याम मांदलिया अपने राजनीतिक जीवन में कई जिम्मेदारियां निभा चुके थे, भानपुरा नगर की प्रमुख शख्शियत में से एक स्वर्गीय मांदलिया नगर पंचायत भानपुरा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी रह चुके थे, जबकि गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र से 1990 से 1993 के बीच विधायक रहे थे। भाजपा के मंदसौर जिलाध्यक्ष के पद पर भी रहे, साथ ही विधानसभा व लोकसभा के चुनाव प्रभारी रहने के साथ पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाला। सामाजिक स्तर पर भी सक्रिय रहे और अखिल भारतीय पोरवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे।भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक मांदलिया , पार्षद प्रतिनिधि संतोष पाटीदार,पूर्व पार्षद अनिल राठौर,रियाज कुरैशी आशीष कलवाडिया आदि कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:

Post a Comment