Advertisement

Breaking

Advertisement

Thursday, January 16, 2025

राजेश दीक्षित ही बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

मंदसौर। आखिरकार राजेश दीक्षित ही बने मन्दसौर जिला भाजपा अध्यक्ष। काफी दिनों तक चल रही थी गहमागहमी। इस बीच यह कयास लगाए जा रहे थे कि दीक्षित जिलाध्यक्ष नही बनेंगे, तो वहीं यह भी कयास लगाए गए कि दीक्षित जिला अध्यक्ष बन गए बस घोषणा होना बाकी हैं। कयासों के इस दौर में  पार्टी हाईकमान ने उन्हें ही जिलाध्यक्ष बनाया है। दीक्षित मल्हारगढ नगर परिषद अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, भाजपा जिला महामंत्री पद पर जिम्मेदारी निभाने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

No comments:

Post a Comment