Advertisement

Breaking

Advertisement

Sunday, October 29, 2023

अलग अलग क्षेत्र के सेकडो क्षेत्रवासी श्री सोजतिया के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लें रहें हैं

मंदसौर। क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई दोनो उम्मीदवार पूरे जोर के साथ मैदान में हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक चीज सबसे ज्यादा देखने में आ रही है। कांग्रेस उम्मीदवार के जन संपर्क के दौरान कई लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहें है। कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार सुभाष कुमार सोजतिया जनता का आशीर्वाद लेने जनता के बीच जा रहे हैं। जनता के आशीर्वाद के साथ ही क्षेत्र के लोगों को माला पहना कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। श्री सोजतिया के हर दौर में यह मंजर देखा जा रहा है। अलग अलग क्षेत्र के सेकडो क्षेत्रवासी श्री सोजतिया के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लें रहें हैं। श्री सोजतिया ने बताया कि भाजपा की नीतियों से आम आदमी परेशान हो चुका है। क्षेत्र की जनता कांग्रेस पर विश्वास कर रही है।

No comments:

Post a Comment