Advertisement

Breaking

Advertisement

Monday, October 2, 2023

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गांधी जयंती मनाई गई


भानपुरा- मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम(CMCLDP) के छात्र / छात्राओं परामर्शदाता एव नवांकुर समिति द्वारा सामूहिक गांधी जयंती बनाई गई। सर्वप्रथम परामर्शदाताओं छात्र-छात्राओं नवांकुर समिति सदस्यों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर माल्या अर्पण किया गया। नीतूबाला राठौर, पूजा विश्वकर्मा द्वारा एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात समस्त बी.एस.डब्ल्यू व एम.एस.डब्ल्यू के छात्र-छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी के जीवन के विषय में प्रकाश डाला साथी ही नवाकुर अर्पण सेवा समिति ढाबला माधो सिंह के अध्यक्ष श्री राजेश जी बैरागी द्वारा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं परामर्शदाता अनिल जी बागड़ी शिवाजी बंबोरिया लोकेश कुमार जांगड़े जगदीश जी मिश्रा ललित जी प्रजापति द्वारा गांधी जी के संपूर्ण जीवन व उनके द्वारा चलाए गए समस्त आंदोलन व सत्य अहिंसा और सामाजिक न्याय पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में सभी के द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया व मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाए गए ,कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता जगदीश जी मिश्रा द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment