स्व. राजेश यादव गरोठ-भानपुरा क्षेत्र से 2 बार विधायक रहे, उनके कार्यकाल में किये गए कार्यों को आज भी जनता द्वारा आज भी याद किया जाता हैं। लक्ष्य-प्रण-पथ अंत्योदय के मार्ग पर चलकर राजेश जी यादव ने विकास के साथ-साथ भाजपा को क्षेत्र में मजबूत किया व हर कार्यकर्त्ता व जनता के दिलो में जगह बनाई। स्व. यादव गरोठ भानपुरा की प्रगति को खुशहाली व हरियाली के प्रति आजीवन समर्पित रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेश यादव यादव की जंयती 31 अगस्त को स्वर्गीय राजेश यादव मित्र मंडल आह्वान पर गरोठ भानपुरा अंचल ग्रामों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। राजेश यादव का सपना था कि जलवायुगत परिवर्तन के दौर में केवल वृहद वृक्षारोपण से ही जलवायु परिवर्तन से उनकी समस्याओं से उपजी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इसी सपने को पूरा करने के प्रयास सामाजिक संस्थाओं के साथ उनके पुत्र विनीत राजेश यादव एंव पुत्रवधू डॉ. मनुप्रिया विनीत यादव ने मिलकर हजारों पौधे रोपण किए स्वर्गीय राजेश यादव के हजारों प्रशंसकों व उनके अभिन्न मित्र व संस्थाओं द्वारा 31 अगस्त 2023, गुरुवार को पुनः यह कार्य किया जा रहा है। स्वर्गीय यादव ने अपने कार्यकाल में ग्रीन गरोठ भानपुरा क्लीन गरोठ भानपुरा का नारा दिया था। राजेश जी ने अपनी राजनीती के साथ-साथ कृषि का भी कार्य किया! विधानसभा में आज तक सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड भी स्वर्गीय राजेश यादव के नाम पर है। रिकॉर्ड कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया के सामने २६००० मतों से जीतकर बनाया था। स्वर्गीय यादव विधायक के साथ-साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष व संगठन के कई पदों पर रहकर अपना दायित्व निर्वाह किया है। यादव की पुत्रवधू डॉ. मनुप्रिया विनीत यादव वर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष है। जिन्होंने अपने जिला पंचायत के वार्ड में रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त की व पुत्र विनीत यादव भाजपा के सक्रिय नेता है। स्व. राजेश यादव ने अपने साधारण व्यक्तित्व व अपने कार्यों से आज भी क्षेत्रवासियों के हृदय में अमिट छाप छोड़ी हैं।स्वर्गीय राजेश यादव एक जननेता थे कांग्रेस के गढ़ को भाजपा के गढ़ में बदलने में राजेश यादव कि ही भुमिका रही,,इस क्षेत्र से सर्वाधिक मतों से लगभग २६ हजार से जीतने का रिकार्ड उनके नाम हे स्वर्गीय यादव अपने राजनैतिक विरोधियों से भी बहुत ही आत्मीयता से मिलते थे भाजपा उनके लिए सर्वोपरि थी कभी भी गुटबाजी को बढ़ावा नहीं दिया,विधायक काल में कभी भी बदले कि भावना से काम नहीं किया भजन गाना,फिल्मों के गाने गाना उनको ओर लोकप्रिय बनाता था बहुत ही सहज संरल व सादगी पुर्ण थे।
Tuesday, August 29, 2023
पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेश यादव की जंयती 31 अगस्त पर वृक्षारोपण किया जाएगा
Tags
About Hedar ali mansuri
alistarbot is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment