गरोठ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के तहत खड़ावदा मंडल में शक्ति केंद्र पर बूथ सम्मेलन संपन्न हुआ।समस्त लोकसभा क्षेत्रों में चला रही है।
मध्यप्रदेश में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त संगठनात्मक जिलों के साथ मंदसौर जिले में महाराष्ट्र के विस्तारक बूथ समिति को मजबूत करने के उद्देश्य से निरंतर सात दिवसीय संगठनात्मक कार्य कर रहे थे। इस सात दिवसीय विस्तारक अभियान का समापन बूथ सम्मेलन के रूप में हुआ। बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए खड़ावदा मंडल में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री धीरज पाटीदार ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद शिखर पर काबिज होते हुए अपना ध्यान अपनी स्थापना के प्रारंभिक चरण बूथ स्तर पर कर रही है। इससे यह प्रतीत होता है की शिखर पर पहुंच कर टिके रहना अत्यंत आवश्यक है। हमारी पार्टी एक विशाल वटवृक्ष के समान है। जिसकी जड़ो के रूप में हमारे बूथ है। आने वाले चुनाव में जो बूथ जितना अधिक मजबूत होगा उतनी अधिक क्षमता से भाजपा वहा विजय होगी। मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश पंडा ने कहा कि हमें अपने-अपने बूथ पर जाकर बूथ पर निवासरत आम व्यक्तियों का दिल जीतना होगा। हमें गर्व है कि हमारे मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता लगातार संगठन की गतिविधियों में सक्रियता से सहभागिता निभाता है और राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के प्रत्येक अभियान को बूथ स्तर पर सफल करता है।Bइस अवसर पर पूर्णकालिक कार्यकर्ता श्री अनूप सूर्यवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सुनील पटेल, श्री जेतराम पाटीदार, श्री श्यामसुंदर सिसोदिया सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment