Advertisement

Breaking

Advertisement

Sunday, February 2, 2025

मंदसौर जिले से हैरान करने वाला मामला 11 मोरों की मौत से हड़कंप

मंदसौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साथ 11 मोरों की मौत से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने मृत मोर देखें। इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन और वन विभाग को दी गई। सुचना मिलते ही विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल अधिकारीयों की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से कई मोरों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो रही थी। रविवार सुबह खेतों में गए लोगों ने एक साथ 11 मोरों को मृत पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारीयों को दी। सुचना मिलते ही विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुचें। वहीं अफजलपुर थाने के प्रभारी भी मामले की जांच के लिए पहुंचे।
4 मार्च 2024 को भी एक दर्जन से ज्यादा मोरों की मौत हुई थी। ये मामला छतरपुर जिले में विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो से सटे राजनगर थाना क्षेत्र के ननगांव का था। यहां किसानों को खेतों में जगह-जगह राष्ट्रीय पक्षी कहे जाने वाले मोरों के शव मिले थे। मौत के पीछे की वजह तेज बारिश और ओलाबृष्टि बताई गई थी।

No comments:

Post a Comment