Advertisement

Breaking

Advertisement

Saturday, January 4, 2025

भारती जनता पार्टी के विकास कार्य में एक और सौगात।

गरोठ - भानपुरा तहसील माननीय विधायक श्री चन्द्र सिंह सिसोदिया जी लगातार विधान सभा क्षेत्र में जन हित के कार्य में लगे हुए है। मात्र एक वर्ष में करोड़ों रुपए की शासन की योजना का लाभ क्षेत्र तहसील में दिलाते आ रहे हैं। इसी क्रम में पुर्व विधायक देवी लाल धाकड़ साहब ने भी अनेकों सौगातें दिलाई थी अधिकांश योजनाएं प्रगति शील हैं। उनके कार्यकाल में सैकड़ों रोड़ को स्वीकृति मिली थी जिनका निर्माण वर्तमान में चल रहा है।भारती जनता पार्टी सब साथ सब का विकास, ओर जन हित की सोच रखने वाली पार्टी है चाहे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा का क्षेत्र हो सिंचाई की योजना हो, पेय जल की व्यवस्था हो, धार्मिक , सामाजिक सार्वजनिक, कई प्रकार की योजनाएं, जन हित को उपलब्ध कराई गई है, इसी क्रम में हमारे आदरणीय श्री चन्द्र सिंह सिसोदिया गरोठ- भानपुरा विधायक साहब ने अभी  नव वर्ष में सौगात प्रदान की हे भानपुरा क्षेत्र में जन हित को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवनों की स्वीकृति प्रदान की हे, ग्राम पंचायत कंवला , कैथौली, मिथ्ठन खेड़ी, डाबला मनोहर, सात्लखेड़ी, और भी पंचायतों में लाखों रुपए से निर्मित होने वाली सामुदायिक भवनों का स्वीकृति प्रदान की गई है।
भानपुरा क्षेत्र तहसील के ग्राम वासियों बहुत बहुत ध्यानवद ज्ञापित किया ओर अग्रसर होने की बधाई शुभ कामनाएं प्रदान की। नगर वासियों ने भी इस कार्य को सराहना की है। भा जपा मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया, वरिष्ठ नेता अनिल राठौड़,  बंटी गुर्जर, श्याम धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक मांदलिया, गोवर्धन लाल माली, और अनेक कार्यकर्ता औ ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment