मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या बीजेपी को जोर का झटका लगने जा रहा है? क्या सत्ताधारी पार्टी आगामी चुनाव में पिछड़ने जा रही? ये सवाल एक चुनावी सर्वे के सामने आए चौंकाने वाले नतीजों से उठे हैं। हम बात कर रहे एक ऐसे सर्वे की, जो आज माही न्यूज तक पहुंचा है जिसमें कांग्रेस को बढ़त का अनुमान जताया गया है। माही न्यूज के पास आए इस ताजा सर्वे में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलती दिख रही। कांग्रेस सूबे में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, सूबे में 17 नवंबर को एक ही फेज में वोटिंग है। इससे ठीक पहले सामने आए इस लेटेस्ट सर्वे ने सत्ताधारी बीजेपी की टेंशन जरूर बढ़ा दी है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। इस महीने की 17 को वोटिंग से ठीक पहले सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में कांग्रेस को बंपर सीटें आती दिख रही हैं। कांग्रेस को 122 से 136 सीटें आ सकती हैं। बीजेपी को 94 से 108 सीट मिलती दिख रही। वहीं अन्य के खाते में भी 2 से 5 सीटें आने के आसार जताए गए हैं। फिलहाल ये आंकड़े मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आए सर्वे में आए हैं। चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही सियासी घमासान तेज होता जा रहा। एक ओर पार्टियां लगातार उम्मीदवारों के लिस्ट जारी कर रहीं। वहीं चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा। एमपी में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस में है। दोनों ही दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं। पार्टी के दिग्गज नेता अपनी-अपनी ओर से चुनावी वादे कर रहे हैं। सभी को इंतजार 17 नवंबर का है जब एमपी में वोटिंग होगी। रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा।
वहीं अगर मालवा क्षेत्र की बात करें तो 45 सीटे यह भी कांग्रेस पहले से बेहतर स्थति में है। मगर यह से भाजपा बड़त बनाती दिख रही हैं। यह से कांग्रेस को 16 से 20 सीटे मिलने का अनुमान है। तो वही भाजपा 22 से 25 सीटे जीत सकती है। अब अपने संसदीय क्षेत्र की बात की जाए मंदसौर संसदीय क्षेत्र यहां विधानसभा की 8 सीटे है। यह और सभी पर भाजपा का कब्जा था मगर इस बार कांग्रेस यह भी सेंधमारी करती नजर आ रही है। यह कांग्रेस को 1से 3 सीटे मिलने का अनुमान है तो वही भाजपा को 5 से 7 सीटे मिल सकती है। अगर अपने जिले की बात करें तो अपना जिला बोले तो मंदसौर यह 4 विधानसभा सीटे है। यह से कांग्रेस को 1 से 2 सीटे मिलने का अनुमान है तो वही भाजपा को 2 से 3 सीटे मिल सकती है। माही न्यूज ने पहले भी कई सर्वे आप तक भेजे है जो अब तक 100 प्रतिशत सही साबित हुए, मन्दसौर जिले में कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी के नाम भी 6 माह पूर्व ही बता दिए थे की कोन होगा मैदान में साथ ही आप सभी सहयोगी का माही न्यूज धन्यवाद देता है, क्योंकि कुछ ही ग्रुप में खबर शेयर करने के बाद में इतने व्यू आना हमारे प्रति आपकी मोहब्बत को दर्शाता है।

No comments:
Post a Comment