Advertisement

Breaking

Advertisement

Thursday, August 17, 2023



गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री त्रिलोक पाटीदार भैसोदा द्वारा निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।इसी श्रृंखला में त्रिलोक पाटीदार भैसोदा द्वारा गांव रगसपुरिया और गोविंद खेड़ा में जनसंपर्क किया गया, जहां भाजपा कि नीतियों और जमीनी कार्यकर्ताओं कि उपेक्षा से आहत होकर भाजपा कार्यकर्ता हरिसिंह सिसोदिया, कैलाश खारोल, हुकुम सिंह सिसोदिया, बलराम सिंह,सततु सिंह सिसोदिया, सुरेश सिंह, रामसिंह सिसोदिया, नारायण खारोल,उड़ा बा सिसोदिया, नारायण सिंह सिसोदिया,आकाश सिंह सिसोदिया, कन्हैया खारोल, महेंद्र खारोल,जीवन सिसोदिया, सुभाष कटारिया,अजय खारोल, ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थामा और कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारीगण हाजी अल्लानूर अगवान, जिला सचिव, बालाराम बोस, दिनेश मादलिया, महामंत्री जिला कांग्रेस, रामेश्वर गामी, पप्पू लखावत, चन्दु गामी, दिलीप बोस, सुमित पाटीदार,(पार्षद), गोवर्धन कटारिया, किशोर गामी,लोकेश पाटीदार, त्रिलोक रथ, रोहित नाथ,आदि उपस्थित रहे। भाजपा छोड़ कांग्रेस में आये कार्यकर्ताओं को पंडित कुंजलाल बिहारीजी के समक्ष विधि विधान से मंत्रोच्चार कर सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

No comments:

Post a Comment