Advertisement

Breaking

Advertisement

Friday, June 30, 2023

प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव दुर्गेश सिंह पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भोपाल में मुलाकात की

गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव दुर्गेश सिंह पटेल द्वारा पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य बखुबी किया जा रहा है। और इनकी छवि आमजनों के बीच लोकप्रिय जननायक के रूप में बनती जा रही है।हर गांव खेड़े में जाकर ग्रामीणों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अपने साथियों के साथ गांव गांव जाकर रूद्राक्ष,एवं महा शिव आरती के कार्ड वितरित कर रहे हैं। राजनैतिक ,धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में दिन रात एक कर रहे हैं।अपनी मृदुभाषी व्यवहार एवं सरल व्यक्तित्व के चलते हर नये व्यक्ति के मन में अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हैं। आपका गांवों में ग्रामीणों से संवाद निरंतर जारी है। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों में अपने साथियों सहित पहुंचते हैं। इन्हीं तमाम कार्यो से अवगत कराने के उद्देश्य से भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव दुर्गेश सिंह पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात कि, और गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने वाले संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया।

No comments:

Post a Comment