Advertisement

Breaking

Advertisement

Saturday, April 1, 2023

राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई के बाद से कांग्रेस फ्रंटफुट पर आई भानपुरा में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भानपुराराहुल गांधी पर की गई कार्रवाई के बाद से कांग्रेस फ्रंटफुट पर आई भानपुरा में की प्रेस कॉन्फ्रेंस देश का लोकतंत्र खतरे में है केन्द्र में बैठी मोदी सरकार चाहती है कि विपक्ष मौन रहे, किसी तरह का प्रश्न न पूछे। जो सवाल-जवाब करता है उसे दबाने के लिए सरकारी संस्थाओं का उसके खिलाफ दुरुपयोग करने का काम करते है। राहुल गांधी और कांग्रेस दबेगी नहीं और जोश के साथ जनता के मुद्दें उठाएगी।
यह बात आज कांग्रेस नेता अजय लोढ़ा ने कही। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओ द्वारा बताया कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए के घोटाले और अडानी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिश्ते पर प्रश्न पूछा था। उन्होंने पूछा कि देश के महत्वपूर्ण ठेके अडानी को क्यों मिल जाते हैं। अडाणी को एयरफोर्ट ठेके पर देने के लिए नियम क्यों बदल दिए जाते है। उनके इन प्रश्नों से केंद्र की बीजेपी सरकार बौखला गई। और ऐसे प्रश्नों से बचने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को समाप्त कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम केन्द्र की भाजपा सरकार ने किया है। राहुल गांधी सत्य के लिए लड़ रहें। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को समाप्त करने का निर्णय देश के लोकतंत्र को कलंकित करने जैसा है।
उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया गया। राहुल गांधी सत्य के लिए लड़ रहे हैं तथा उनकी यह लड़ाई निडरता के साथ जारी रहेगी। जिसमें हर कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा स्थानीय सवाल भी किए
सवाल: आगामी चुनाव किस मुद्दे पर लडेगी कांग्रेस
जवाब: बहुत सारे मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार किसान और बहुत सारे हे।
सवाल: गरोठ भानपुरा विधानसभा में किसी युवा चेहरे को मोका मिल सकता है।
जवाब: जितने वाले उम्मीदवार को मोका दिया जायेगा।
ओर भी निजी समस्या को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल किए गए।
इस दौरान प्रभारी अजय लोढ़ा के अलावा सीतामऊ से आए कांग्रेस नेता राकेश पाटीदार श्री रातडिया ने भी संबोधित किया, इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हाड़ा, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर रावत, जनपद पंचायत अध्य्क्ष विजय पाटीदार, नगर पंचायत अध्यक्ष शिव भानपिया, व पार्षद कांग्रेस के पधाधिकारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment